भोपालमध्य प्रदेश
अवैध तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध तलवार के साथ युवक गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के टीटी नगर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार,पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडली लक्ष्मी पार्क के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन भेरवे उर्फ बिट्टू निवासी जयभीम नगर, पंचशील नगर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित लोहे की धारदार तलवार मिली। वैध दस्तावेज न होने पर हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अर्जुन के खिलाफ टीटी नगर थाने में पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।







