उज्जैन सिंहस्थ 2028 में आपका आइडिया आएगा काम, इस तरह कर सकते हैं भागीदारी
Your idea will be useful in Ujjain Sinhastha 2028, this is how you can participate

उज्जैन सिंहस्थ 2028 में आपका आइडिया आएगा काम, इस तरह कर सकते हैं भागीदारी
UJJAIN SIMHASTHA 2028
मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालु के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया शुरू किया उज्जैन महाकुंभ हैकाथॉन.

उज्जैन: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए आपके दिए हुए आइडिया पर काम करने जा रही है. सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालु बेहतर अनुभव के साथ लौटें उसके लिए मप्र सरकार उज्जैन महाकुंभ हैकाथॉन शुरू किया है. इसमें आपके दिए गए आइडिया पर सरकार सिंहस्थ को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगी.
दरअसल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राष्ट्रीय टेक हैकाथॉन के माध्यम से स्मार्ट टेक सॉल्यूशन की खोज कर रहा है. इस खोज में ट्रैफिक कंट्रोल, क्राउड मैनेजमेंट, सुरक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल, सेनिटेशन और इनोवेशन जैसे विषयों पर फ़ोकस किया जा रहा है. देश में तमाम नवाचार करने वाले एक मंच पर आकर अपने विचार साझा करेंगे. मप्र सरकार राष्ट्रीय टेक हेकाथॉन के जरिए इन विचारों का चयन उन्हें सिंहस्थ में लागू करेगा. आपके आइडियाज का चयन किस तरह किया जाएगा, आपको अपने आइडिया कैसे पहुँचाना है इस रिपोर्ट में जानिए…

उ
मध्य प्रदेश सरकार हैकेथॉन के माध्यम से उज्जैन सिंहस्थ में ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग व्यवस्था, रूट डाइवर्ट, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुलभ मार्ग बनाने, रीयल टाइम क्राउड मैनेजमेंट, आपातकाल, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर एआई बेस्ड मॉनिटरिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता पर काम किया जाएगा. हैकाथॉन के लिए जो चार थीम तय की गई है उनमें खास कर स्मार्ट मोबिलिटी एवं एक्सेस मैनेजमेंट, सुरक्षा, निगरानी, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन डिजिटल अनुभव और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति है.
कब से रजिस्ट्रेशन और कौन एलिजिबल ?
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राष्ट्रीय टेक हेकाथॉन ने 26 जून से https://mpsedc.mp.gov.in/ साइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू किए है. इस साइट पर रजिस्ट्रेशन वही लोग कर सकते हैं जो देश में स्टार्टअप के माध्यम से इनोवेशन कर रहे हैं. निजी कंपनियों के माध्यम से, MSME, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान, शोध संस्थान, स्वतंत्र डेवलपेर्स, किसी पंजीकृत संस्थान के छात्र अपने पहचान प्रमाण पत्र के आधार पर रजिस्ट्रेशन कर अपने आइडिया प्रेजेंट कर सकते हैं.
कैसे होगा चयन?
स्मार्ट टेक सॉल्यूशन के लिए चुने गए सभी प्रतिभागियों को कई तरह की प्रक्रियायो से गुजरना होगा, जिसमें उनका प्रेजेंटेशन देखा जाएगा. उनके आइडिया को चुना जाएगा. विशेषज्ञों की अंतिम रिपोर्ट मध्य प्रदेश शासन को भेजा जाएगा.
कब से कब तक रजिस्ट्रेशन?
- रजिस्ट्रेशन 26 जून से 10 जुलाई तक
- 11 जुलाई से 25 जुलाई तक आप अपने आइडिया को सबमिट कर सकते हैं.
- 30 जुलाई को शॉर्टलिस्टिंग अनाउंसमेंट किया जाएगा.
- 31 जुलाई से 13 अगस्त तक बिल्ड एंड सबमिट प्रोटोटाइप डेवलपमेंट का समय रहेगा.
- 21 अगस्त को टॉप टीमों का चयन होगा.
- 28 अगस्त एवं 29 अगस्त को इंदौर में लाइव डेमो व चुनी गई टीम को अवार्ड दिए जाएंगे.
IIM इंदौर 5E पर कर रहा काम!
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में संपन्न हुए कुंभ महापर्व के बाद अब आगामी सिहंस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. खास बात यह है कि इंदौर आईआईएम उज्जैन सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैनेजमेंट के तौर पर काम कर रहा है. IIM इंदौर इसके लिए 5 E पर एक विशेष स्टडी कर रहा है, जिसमें ट्रैफिक कंट्रोल क्राउड मैनेजमेंट शामिल है.
आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु रॉय के अनुसार आईआईएम इंदौर ने प्रयागराज कुंभ के दौरान भी स्टडी की और प्लान तैयार कर उत्तर प्रदेश शासन को रिपोर्ट सौंपी थी. अब आईआईएम मध्य प्रदेश शासन को सिंहस्थ 2028 का प्लान तैयार कर रिपोर्ट सौंपेगा.







