पिपलानी इलाके में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

पिपलानी इलाके में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत। पिपलानी थाना इलाके में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
पिपलानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणी कुंज, खजूरकला क्षेत्र के पास रहने वाले ऋषभ वर्मा उम्र ने सोमवार रात करीब 11 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जब इस बात का पता चला, तो वे आनन-फानन में युवक को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर रंजीत सिंह की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार तड़के 1 बजे करिब मर्ग दर्ज किया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज कर रही है।







