
लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। वोटों की गिनती आज हो रही है। यह चुनाव भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बना गया। अब तक के रुझानों के अनुसार यूपी में योगी का जादू बरकरार है। 9 में से 6 सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत के करीब हैं। वहीं एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आरएलडी की जीत नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी ने सीसामऊ में जीत दर्ज की है, जबकि करहल सीट पर तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ है, वो हैं – गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मांझवा। इन सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला था। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारते हुए सपा प्रत्याशियों को समर्थन करने का फैसला किया था। उत्तर प्रदेश का पहला रुझान मीरापुर से आया। यहां आरएलडी की मिथलेश पाल आगे चल रही हैं। करहल से तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरू में वो पीछे थे।
कुंदरकी सीट पर भाजपा ने रचा इतिहास
कुंदरकी सीट पर भाजपा के रामवीर सिंह ने 87 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। 1993 के बाद यह पहला मौका है जब इस सीट पर किसी हिंदू प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। रामवीर सिंह ने 11 मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच जीत दर्ज की। यूपी उपचुनाव में योगी का डंकाज् 11 मुस्लिम प्रत्याशियों के बीच रामवीर सिंह ने जीती कुंदरकी सीट, 1993 के बाद हुआ ऐसा उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी लड़ाई देखने को मिली। भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए अहम है, क्योंकि उसे साबित करना है कि लोकसभा चुनाव में यूपी में उसकी सीटें घटना विपक्ष के दुष्प्रचार का हिस्सा था। यह चुनाव परिणाम साबित करेगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पकड़ मजबूत बनी हुई है या अखिलेश यादव का जनता का भरोसा बढ़ रहा है।