WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

योगेंद्र दुबे की कर्मचारी संघों से बॉय-बॉय

 

10 6


जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों में सक्रिय रूप से जिम्मेदारी संभालने वाले योगेंद्र दुबे ने सभी संगठनों से इस्तीफा दे दिया है। श्री दुबे ने इस्तीफा की प्रति सोशल मीडिया सहित संगठनों के पदाधिकारियों के पास पहुंचा दी है। अचानक कर्मचारी संगठनों के पदों से इस्तीफा देने का कारण तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन शिक्षा विभाग से लेकर अन्य विभागों में श्री दुबे के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

मालूम हो कि योगेन्द्र दुबे, संरक्षक म.प्र. तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ, प्रातीय अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर एवं संविदा कर्मचारी महासंघ, म.प. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शिक्षक अध्यापक प्रकोष्ठ, म.प्र. अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली महासंघ पर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu