Yash bharat breaking-भोपाल से बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल, 9 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश शासन ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 13 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस फेरबदल में कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, जो पहले भोपाल कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। वहीं प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इन जिलों के कलेक्टर बदले गए-राज्य सरकार ने जिन प्रमुख जिलों में कलेक्टर बदले हैं, उनमें भोपाल, रीवा, सागर, धार, शिवपुरी, श्योपुर, उमरिया, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, बैतूल, दमोह और सीहोर/मेहर (आदेश अनुसार) शामिल हैं।
कुछ प्रमुख नियुक्तियां-
प्रियंक मिश्रा – कलेक्टर, भोपाल
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी – कलेक्टर, रीवा
प्रतिभा पाल – कलेक्टर, सागर
राजीव रंजन मीना – कलेक्टर, धार
अर्पित वर्मा – कलेक्टर, शिवपुरी
शीला दाहिमा – कलेक्टर, श्योपुर
राखी सहाय – कलेक्टर, उमरिया
राहुल नामदेव घोटे – कलेक्टर, मंडला
डॉ. योगेश्वर रामकृष्ण भर्स्ट – कलेक्टर, झाबुआ
डॉ. सौरभ संजय सोनवणे – कलेक्टर, बैतूल
प्रताप नारायण यादव – कलेक्टर, दमोह
विदिशा मुखर्जी – कलेक्टर, मेहर
नेहा मीना – कलेक्टर, सिवनी
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव-कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया.कई अधिकारियों को अपर सचिव, आयुक्त एवं विभागीय जिम्मेदारियां दी गईं
प्रशासनिक हलकों में हलचल-इस बड़े फेरबदल को आगामी प्रशासनिक रणनीति और शासन की कार्यशैली में तेजी लाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। एक साथ इतने जिलों के कलेक्टर बदलने से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
यह रही लिस्ट-








