इंदौरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Yash Bharat Breaking: पूर्व मंत्री कुसुम महदेले का ट्वीट-उपमुख्यमंत्री को 10 बार फोन किया एक बार भी रिसीव नहीं हुआ, मंत्री बनने के बाद ये व्यवहार ठीक है

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रही कुसुम महदेले ने एक्स एकाउंट एक पोस्ट जारी कर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को आड़े हाथ लिया है। पूर्व मंत्री ने अपने एक्स एकाउंट में लिखा है कि 8 मार्च शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को 10 बार फोन लगाया परंतु एक बार भी फोन रिसीव नहीं हुआ। पूर्व मंत्री ने कहा कि मंत्री बनने के बाद ऐसा व्यवहार करना कहा तक ठीक है। इस ट्वीट के बाद भाजपा के अंदरखानों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
https://x.com/ikusummahdele/status/1766778441020706940?s=20

 

हमेशा विवादों में रही पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री कुसुम महदेले हमेशा विवादों में रही है, भीख मांग रहे एक बच्चे के साथ अभद्रता करने सहित 75 वर्ष का फार्मूला लागू होने पर उन्हें टिकिट नहीं दिए जाने को लेकर भी पूर्व मंत्री पार्टी के खिलाफ जाकर बयानबाजी कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button