जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग -लाहौर, कराची सहित पाकिस्तान के अनेक शहरों में धमाके,भारत ने ड्रोन अटैक भी किये,पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त

WhatsApp Image 2025 05 08 at 3.50.53 PM

जबलपुर यश भारत।भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई इलाकों में एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को सफलतापूर्वक निशाना बनाया. रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि यह जवाबी कार्रवाई उसी स्तर और तीव्रता के साथ की गई है, जैसी कि पाकिस्तान द्वारा की गई थी.रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “भारतीय कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से हुई गतिविधियों के जवाब में समान क्षेत्र और समान तीव्रता के साथ की गई है. यह विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक एयर डिफेंस प्रणाली को निष्क्रिय किया गया है.”

WhatsApp Image 2025 05 08 at 3.15.06 PM 1 WhatsApp Image 2025 05 08 at 3.15.06 PM WhatsApp Image 2025 05 08 at 3.15.05 PM 2

इस बीच, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी तेज कर दी है. मंत्रालय के मुताबिक, “पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए एलओसी पर फायरिंग बढ़ा दी है.”ताजा घटनाक्रम से सीमा पर तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. सरकार की ओर से अब तक किसी तरह की अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उच्चस्तरीय बैठकें चल रही हैं और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है.

WhatsApp Image 2025 05 08 at 3.15.05 PM 1 WhatsApp Image 2025 05 08 at 3.15.05 PM

पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस मिसाइल लांचर्स को भारी नुकसान हुआ है. HQ-9 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम पाकिस्तान की प्रमुख वायु रक्षा प्रणालियों में से एक है. यह लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) प्रणाली है, जिसे विभिन्न प्रकार के हवाई खतरों से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है. पाकिस्तान ने इसे अपनी सीमा की सुरक्षा बढ़ाने और दुश्मन के हवाई हमलों का मुकाबला करने के लिए अपनी वायु रक्षा प्रणाली में शामिल किया है. इस मिसाइल प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, इसके नुकसान को पाकिस्तान की रक्षा क्षमता के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

 

लाहौर, शेखुपुरा, सियालकोट, गुजरांवाला, नारोवाल और चकवाल में 17 भारतीय कामिकाज़ी ड्रोन के हमले.25 विस्फोट, उनमें से 7 इस्लामाबाद और रावलपिंडी में. इससे यह जांचा गया कि पाकिस्तान का एंटी-एयर सिस्टम काम कर रहा है या नहीं.अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि और आगे क्या होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button