भोपाल

कार्यकर्ता संकल्पों और सिद्धांतों के साथ भाजपा की विजय यात्रा में योगदान दें-रविन्द्र यति

कार्यकर्ता संकल्पों और सिद्धांतों के साथ भाजपा की विजय यात्रा में योगदान दें-रविन्द्र यति
कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते रहें-महेन्द्र सिंह यादव
किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

यश भारत भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, जिला प्रभारी महेंद्र यादव ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। पूर्व में नेतागणों ने महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया।
भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और परिवार में बालक स्वयं की चिंता नहीं करता, उसकी चिंता अभिभावक करता है। उसी तरह मोर्चा कार्यकर्ता भी अपनी चिंता छोड़कर पार्टी की विचारधारा, संगठन और अपने काम की चिंता करना चाहिए। यदि आप पार्टी की चिंता करेंगे, तो आपकी चिंता पार्टी नेतृत्व करेगा। मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ऑक्सीजन हैं। कांग्रेस जैसी पार्टियां सामाजिक ताने-बाने को तोड़ना चाहती हैं, इसके लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा और विरोधियों को अपने मकसद में कामयाब नहीं होने देना है, ताकि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनने में कोई अड़चन न आए। कार्यकर्ता संकल्पों और सिद्धांतों के साथ भाजपा की विजय यात्रा में योगदान जारी रखें।
भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश का लगातार विकास करते हुए भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि युद्ध के मोर्चों में जिस प्रकार विजय प्राप्त करने के बाद सेना अपने पड़ाव की ओर आगे बढ़ती जाती है, लेकिन बीते युद्धों का स्मरण भी हमेशा करती रहती है, ताकि आगे के युद्ध भी वह आसानी से जीतती रही। इसी प्रकार मोर्चा के कार्यकर्ता भी वर्ष 2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के ऐतिहासिक विजय के स्मरण के साथ आगे बढ़ते रहें और आने वाले समय में होने वाले किसी भी चुनाव में भाजपा की इस विजय यात्रा को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।
बैठक में जिला महामंत्री जगदीश यादव, मोर्चो के जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता प्रसाद माली, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button