भोपालमध्य प्रदेश

महिला क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा, मंत्री निर्मला भूरिया से खिलाड़ी क्रांति गौड़ की अहम मुलाकात

महिला क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा, मंत्री निर्मला भूरिया से खिलाड़ी क्रांति गौड़ की अहम मुलाकात

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और खेल सुविधाओं के विस्तार पर बनी सहमति

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में महिला खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने उनके भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में खेलों के समग्र विकास, खासकर महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने खेल संसाधनों को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मंत्री भूरिया ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर को महिला खेलों के लिए सकारात्मक संकेत मानते हुए खेल जगत में उत्साह का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस दिशा में ठोस कदम उठाए गए तो प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button