जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
देर रात कटनी से लौटते समय डीआईजी ने किया सिहोरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण

जबलपुर यश भारत। डीआईजी तुषार कान्त विद्यार्थी ने देर रात्रि जिला कटनी से लौटते समय थाना सिहोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान थाने की गस्त व्यवस्था चैक की और आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। डीआईजी श्री विद्यार्थी ने सिहोरा जैसे बड़े थाने में स्थायी वारंटो की संख्या कम होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान श्री विद्यार्थी ने एमएलसी रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, व्हीसीएनबी, हिस्ट्रीशीट एवं अन्य रिकाॅर्ड का अवलोकन कर थाना प्रभारी एवं स्टाॅफ को रिकाॅर्ड के मेन्टेनेंस एवं सुव्यवस्थित संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
श्री विद्यार्थी ने निरीक्षण के दौरान निगरानी बदमाशों/हिस्ट्रीशीटर एवं गुण्डो की नियमित चैकिंग करने के निर्देश दिये गये और जो निगरानी बदमाश सक्रिय नही है उनकी निगरानी फाईल नस्तीबद्ध करने के निर्देश दिये गये। साथ ही संपत्ति संबंधी नये आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के भी निर्देश दिये गये। श्री विद्यार्थी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के स्वास्थ्य का हालचाल भी जाना, निरीक्षण के दौरान एसडीओपी सिहोरा श्रीमती पारूल शर्मा, निरीक्षक विपिन सिंह थाना प्रभारी सिहोरा एवं थाने का स्टाॅफ मौजूद रहा।





