जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

जब भाजपा कार्यकर्ताओंं ने खुद को लॉकअप में कर लिया बंद…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबलपुर,यश भारत। वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए सिविल लाइन थाने के लॉकअप मे खुद को बंद कर लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही सीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे और मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अंकित पांडे घर जा रहा था। सिविल लाइन थाने के  सामने चेकिंग लगी हुई थी। इस दौरान एएसआई ने रोक लिया। इस दौरान एएसआई और कार्यकर्ता के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ता ने साथियों को बुला लिया जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। कार्यकर्ताओं ने खुद को लॉकअप में बंद करते हुए चेतावनी दी कि अगर एएसआई पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। उनका कहना था एएसआई द्वारा चेकिंग के नाम पर अभद्रता और  मारपीट की गई है।

 

चैंकिंग के दौरान वाद विवाद की शिकायत लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थाने पहुंचे हैं जिसको लेकर जांच की जा रही है अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

पंकज मिश्रा, सीएसपी ओमती

5/5 - (1 vote)

Related Articles

Back to top button