भोपाल

85 वार्डों में हुई जल सुनवाई, 183 नमूनों की जांच 

85 वार्डों में हुई जल सुनवाई, 183 नमूनों की जांच
– 41 स्थानों पर लीकेज सुधारे
भोपाल, यश भारत । स्वच्छ जल अभियान के तहत नगर निगम ने शहर के सभी 85 वार्डों में जल सुनवाई का आयोजन किया। यह पहल मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर की जा रही है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
मंगलवार को आयोजित जल सुनवाई के दौरान किसी भी वार्ड से जल गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने नहीं आई। वहीं निगम के जलकार्य विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 183 जल नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए भेजे।
इसके साथ ही 41 स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज को सुधारते हुए 5 शिकायतों का निराकरण किया गया। निगम द्वारा अब तक कुल 14045 जल नमूने एकत्र किए जा चुके हैं, जिनमें झुग्गी बस्ती क्षेत्रों के 6434 नमूने शामिल हैं।
इसके अलावा 3142 लीकेज सुधारे जा चुके हैं और 9245 स्थानों पर सीवेज चेंबर की सफाई कराई गई है। निगम आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button