जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी बांध से जल निकासी बढ़ाई गई,9 गेट खुले

तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील

जबलपुर। बरगी बांध में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने जल निकासी बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार 03 सितंबर 2025 की सुबह 8 बजे बांध का जल स्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया। इस समय बांध की जल उपयोगी क्षमता 3205.50 एमसीएम (100.80 प्रतिशत) तक पहुँच चुकी है।

बांध में फिलहाल पानी की आवक 1001 क्यूसेक दर्ज की गई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आज दोपहर 12 बजे जल निकासी की मात्रा 200 क्यूसेक से बढ़ाकर 1097 क्यूसेक की गई। इसके लिए बरगी बांध के 9 गेट 0.78 मीटर की औसत ऊँचाई तक खोले गए है।

अधिकारियों का कहना है कि जल निकासी बढ़ने से माँ नर्मदा के घाटों पर जलस्तर में लगभग 5 से 6 फीट तक की वृद्धि होगी। इस कारण नदी किनारे बसे लोगों, घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं मछुआरों को सतर्क रहने और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
बरगी बांध नियंत्रण कक्ष से जारी सूचना में नागरिकों से सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात बरतने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button