भोपालमध्य प्रदेशराज्य

विजय शाह का पहुंचना, नारों का गूंजना, गर्भगृह में कांग्रेस विधायकों का धरना प्रदर्शन, 1 बजे तक स्थगित हो गई विधानसभा – दोनों पक्षों से अपने अपने नारे, दर्शकदीर्घा में कांग्रेस प्रभारी चौधरी भी मौजूद रहे।

विजय शाह का पहुंचना, नारों का गूंजना, गर्भगृह में कांग्रेस विधायकों का धरना प्रदर्शन, 1 बजे तक स्थगित हो गई विधानसभा
– दोनों पक्षों से अपने अपने नारे, दर्शकदीर्घा में कांग्रेस प्रभारी चौधरी भी मौजूद रहे।
आशीष शुक्ला, विधानसभा लाइव।
मानसून सत्र का आज पांचवां दिन देश भक्ति के नारों के साथ गर्भगृह तक पहुंच गया। यह स्थिति तब निर्मित हुई जब एक सवाल का जवाब देनेे गैस त्रासदी मंत्री विजय शाह खड़े हुए। इस दौरान कांग्रेसी विधायकों ने देश का सम्मान नारी का सम्मान के नारे लगाने लग,े तो जवाब में भाजपा से भी चीन और पाकिस्तान से संबंधित नारे लगाए जाने लगे। स्थिति कुछ पलों में ही ऐसी हो गई कि विधानसभा अध्यक्ष को 1 बजे तक के लिए कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज विधानसभा सदन में मप्र के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे, इससे ऐसा लगता है कि आज कांग्रेसी कुछ ज्यादा उत्साही थे।
सदन की कार्रवाई समय अनुसार शुरू हुई। वन रज्यमंत्री दिलीप अहिवार एक सवाल का जवाब देने के लिए खड़े हुए और जवाब पूरा हुआ ही था कि भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने गैस पीडि़तों का सवाल सदन में उठाया। इसके जवाब में संबंधित मंत्री विजय शाह जैसे ही खड़े हुए कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने विजय शाह के इस्तीफे की बात रख दी। हाल ही में विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद जो बयान दिया था, उसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने माफी सीधे मांगने का आदेश दिया था। यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस विधायकों ने कहना शुरू कर दिया। इतने ज्यादा विधायक अपनी अपनी बात रख रहे थे कि कौन क्या कह रहा था यह सुनाई नहीं दिया। इस दौरान जो नारे गूंज रहे थे, उनमें नारी के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, विजय शाह इस्तीफा दो। विजय शाह को बर्खास्त करो। इन नारों के बीच संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उठे और उन्होंने ने भी अपनी पार्टी के पक्ष में बात कही, नारे लगाने लगे। सेना का अपमान करने वालों शर्म करो, चीन और पाक के दलाल हो। यह सुनते ही कांग्रेसी काफी आवेश में आ गए और नारेबाजी करते हुए गर्भगृह पहुंच गए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का गैस पीडि़तों को लेकर गंभीर सवाल है। इसका जवाब सुनना जरूरी है शांति बनाए रखें। यहां गौर करने वाली बात यह है विधानसभा की दर्शक दीर्घा में मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। जो यह नजारा शांति से देख रहे थे। इन स्थितियों के चलते कांग्रेसी काफी तेज होकर विजय शाह के बर्खास्त करने के नारे लगाए हुए थे। स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मामला शांत होता न देख 1 बजे तक के लिए विधानसभा स्थगित कर दी। इस पूरे घटनाक्रम के समय मंत्री विजय शाह अपने स्थान पर शांत बैठकर नजारे को देख रहे थे। विधानसभा स्थिगित होने के बाद भाजपा के मौजूद मंत्री विधायक धीरे- धीरे अपनी आसंदी से उठकर आपस में बात करने लगे थे। वहीं स्थिति को भांपते हुए विजय शाह भी सदन से रवाना हो गए। बताया जाता है कि जब वे बाहर आए तो पत्रकारों ने उनसे चर्चा करने की कोशिश की तो वे बिना कुछ बोले रवाना हो गए। उधर विधानसभा के गर्भगृह में कांग्रेस के विधायक धरने में बैठे रहे। जब घड़ी का कांटा 12 बजे पहुंच रहा था, तभी कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी दर्शक दीर्घा से रवाना हो गए। इसके कुछ मिनिट बाद ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अपने विधायकों के साथ विधानसभा के परिसर में आ गए और यहां सदन के अंदर हुए घटनाक्रम की जानकारी पत्रकारों को अवगत कराने लगे। इस तरह आज विधानसभा की कार्रवाई विजय शाह के पहुंचने से रोज की भांति अपनी गति नहीं रख पाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button