इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

युवक से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

पुलिस जांच में जुटी

युवक से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर, यश भारत। आधारताल थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 4–5 लोग एक युवक को काबू में लेकर बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो Nikki Thakur81 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है। कमेंट्स में लाला गैंग आधारताल और पीयूष लाला गैंग हाउसिंग बोर्ड जैसे शब्द लिखे होने की बात सामने आई है।

आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कमरे के अनुसार वीडियो पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो इसी क्षेत्र का है या कहीं और का। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। वहीं, गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि संबंधित इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ा युवक एक पुराने आपराधिक मामले में फरार है। पुलिस वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button