जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पेड़ से टकराया सवारियों से भरा वाहन, दो की मौत, एक दर्जन से अधिक हुए घायल

शहडोल. सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम छत्ता में बीती रात एक वाहन के पेड़ से टकराने से दो की मौत हो गई, वहीं करीब 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया गया है कि ग्राम बुचड़ो से वाहन क्रमांक एमपी 18 जेडबी 1478 से मुंडन संस्कार करने आदिवासी परिवार पहडिय़ा गया हुआ था। कार्यक्रम के बाद लौटते समय रात में तेज रफ्तार वाहन छत्ता मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक जितेन्द्र सिंह 22 वर्ष व सुखसेन सिंह 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीधी पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर हादस में सभी घायलों को जयसिंहनगर उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परीक्षण कराया व आगे की विवेचना शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि सीधी जिले से तूफान वाहन से आदिवासी परिवार पहाडिय़ा गांव से लौट रहा था। इसी दौरान हादसे का हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
ढाई वर्ष की मासूम भी हुई घायल
सडक़ हादसे में लालमन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, मुन्नी सिंह गोंड़, सुरेन्द्र सिंह गोंड़, मुन्नी बाई़, शिवम सिंह गोंड़, हीराकली सिंह गोंड़, काव्या ढ़ाई वर्ष, राम प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह गोंड़, सरोज सिंह गोंड़, वैष्णवी सिंह गोंड़ 10 वर्ष शामिल हैं। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी जयसिंहनगर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि ढाई वर्षीय बच्ची के शरीर में भी गंभीर चोट आई है।
दीवार गिरने से बालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
जैतपुर के ग्राम चकौडिय़ा में दीवार गिरने से एक बालक की मौत हो गई। जानकारी में बताया गया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे पुराने जर्जर घर के पास गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार धरासाई हो गई, जिसमें दबने से अभय पिता कोदूलाल यादव 12 वर्ष की मौत हो गई। वहीं विमलेश पिता महेश यादव 11 वर्ष को गंभीर चोट आने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जैतपुर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मौका पंचनामा तैयार करते हुए मर्ग कायम किया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जैतपुर अस्पताल भेजा, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बताया गया कि घायल बालक का एक पैर फैक्चर हो गया है वहीं शरीर में भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मृतक का शव परीक्षण कराते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu