देशमध्य प्रदेश

दतिया में टिकट विवाद पर बवाल: समर्थकों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी-एएसपी समेत 6 घायल

इलाके में अतिरिक्त बल तैनात

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उनके समर्थकों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। हजारों समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक (एसपी), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button