जबलपुर कलेक्टर की अनूठी पहल: कलेक्ट्रेट में जब अधिकारी-कर्मचारी चाय-बिस्किट लेकर लोगों को बांटने लगे

जबलपुर, यशभारत। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने एक अनूठी और सार्थक पहल शुरू की है। मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंचने वाले लोगों को अब बिस्किट और चाय मिलेगी। मप्र के स्थापना दिवस मौके पर कलेक्टर ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। आज मंगलवार को जब फरियादी कलेक्ट्रेट पहुंचे तो अधिकारी-कर्मचारी उनके पास चाय-बिस्किट लेकर पहुंच गए। पहले तो कुछ देर के लिए लोग हैरान हो गए लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि जबलपुर कलेक्ट्रेट में यह नई व्यवस्था कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुरू की गई है तो सभी कलेक्टर को धन्यवाद दिया।
लोगों को परेशान होते नहीं देखा पाया: कलेक्टर
कलेक्टर इलैयाराजा टी का कहना है कि जनसुनवाई में पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशान देखा गया। सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोग परेशान होते है, इसका कारण लंबी लाइन होना पाया गया। लोग अपना समय काट सके इसलिए चाय-बिस्किट वितरण की व्यवस्था शुरू की गई है। यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। शिकायत लेकर पहुंचने वाले सभी लोगों को चाय-बिस्किट दी जाएगी।
