अधारताल हत्या मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत। पिछले दिनों आधारताल थाना क्षेत्र के नेहरू नगर कल बस्ती में हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत के बाद रविवार को आधारताल थाने में जमकर हंगामा हुआ था। और मृतक के परिजनों तथा परिचितों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन भी किया था। हाला की घटना दिनांक के बाद ही पुलिस ने हत्या की प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था जबकि दो आरोपियों को युवक की मौत के बाद पुलिस ने सिहोरा की पार्टी गिरफ्तार कर लिया है कुल मिलाकर इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। और हत्या की प्रयास का यह मामला हत्या के मामले में तब्दील हो गया है। हाल में की गई गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीम लगाई गई थी और जानकारी लगी की फरार आरोपी राजन कोल और अखिलेश सिहोरा की पास छुपे हुए हैं यह जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस की टीम सिहोरा के लिए रवाना हुई और वहां से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गौर तलब है कि 9 10 तारीख की दरमियानी रात नेहरू नगर कोल बस्ती में एक ही समाज के दो पक्षों के बीच किसी भी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें जमकर पत्थर बाजी और मारपीट हुई थी तथा इस घटना में राजकोल नामक युवक को गंभीर चोटें आई थी और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह जानकारी मृतक के परिजनों परिचितों और रिश्तेदारों को लगी यह बड़ी संख्या में थाने के सामने जमा हो गए और हंगामा करने लगे थे इतना ही नहीं मृतक का शव जब पीएम के बाद लाया गया तो लोगों ने चकाजाम कर प्रदर्शन भी किया था जिसके कारण अधारताल थाने में काफी देर तक अफरा तफरी और हंगामा की स्थिति निर्मित रही।







