दो बच्चों ने कैंसर को दी मात, मेडिकल कॉलेज में हुआ सफल उपचार
28 दिन बाद स्वस्थ होकर घर लौटे मासूम मरीज, डॉक्टरों के समर्पण की सराहना

दो बच्चों ने कैंसर को दी मात, मेडिकल कॉलेज में हुआ सफल उपचार
28 दिन बाद स्वस्थ होकर घर लौटे मासूम मरीज, डॉक्टरों के समर्पण की सराहना
जबलपुर, यश भारत। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग में उपचाररत दो बच्चे बुधवार को पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि दोनों बच्चों को 28 दिन पहले ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती किया गया था, और अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
कैंसर विभाग की प्रभारी डॉक्टर श्वेता, डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर दुबे सहित समूची चिकित्सा टीम, नर्सिंग स्टाफ और सफाईकर्मियों ने अपने समर्पण और जिम्मेदारी के साथ उपचार कार्य को पूरा किया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों का ट्रांसप्लांट सफल रहा और यह विभाग के लिए गर्व का विषय है कि मध्य प्रदेश में बहुत कम मेडिकल कॉलेज इस तरह की सफल प्रक्रिया को अंजाम दे पाए हैं। उपचार प्राप्त करने वाले मरीजों में से एक बच्चे के परिजन राजेश रैकवार ने बताया कि हम दूर से यहां इलाज के लिए आए थे, अब बच्चा पूरी तरह ठीक है। डॉक्टरों और पूरे स्टाफ का हम हृदय से धन्यवाद करते हैं।







