दीपावली के दौरान ट्रिपल मर्डर : खेत में धान काट रहे किसान सहित दो बेटों की नृशंस हत्या, तीसरा बेटा घायल

डिंडौरी। दीपावली पर्व के दौरान जमीनी विवाद के चलते खेत में धान कटाई कर रहे किसान सहित दो बेटों की विरोधियों द्वारा मौके पर ही नृशंस हत्या कर दी गई। मामला करंजिया विकासखंड के पंचायत मानिकपुर के पोषक गांव लालपुर की है। संदेह के आधार पर पुरुष ने दो-तीन लोगों को उठाया है अब पूरी जांच के बाद ही मामला सामने आएगाl
विवाद में 65 वर्षीय धर्म सिंह मरावी , 40 वर्षीय शिवराज मरावी, 28 वर्षीय रघुराज की हत्या हुई है। गंभीर रूप से घायल तीसरे बेटे रामराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने घटना स्थल परनिरीक्षण कर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों निर्देशित करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कहा है।
इस मामले को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से जुटे हैं। आगे की जांच व विवेचना तथा आरोपियों की धरपकड़ के पुलिस महकमा लग गया है।
दीपावली त्यौहार के मौके पर मृतकों के स्वजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है, जबकि इस हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है







