जब साली की हत्या करने के बाद उसी जगह पर जाकर युवक ने अपनी पत्नी को फिर मारी चाकू , हड्डी गोदाम में साली का हत्यारा जेल से पहुंचा मेडिकल
मेडिकल से हुआ फरार और फिर उसी स्पाट पर पहुंच कर चलाए चाकू ।

जबलपुर यश भारत।पिछले कुछ दिनों पूर्व पारिवारिक कलह के चलते युवक ने अपनी पत्नी और साली पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद चाकूबाजी से दनादन वार के चलते साली की मौके पर मौत हो गई है और पत्नी की हालत गंभीर थी। इसके बाद जैसे तैसे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था परंतु आज हद तो तब हो गई जब जेल से इस बदमाश को मेडिकल अस्पताल तक ले गई और मेडिकल से यह आरोपी युवक फरार हो गया और कुछ देर बाद इस युवक द्वारा साली की हत्या करने के बाद आज पुनः अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी को पुनः चाकू से दनादन वार कर दिया , इसके बाद पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ युवक द्वारा चाकू चलने के बाद में मौके से फरार हो गया।
आरोपी के हौसले बुलंद– इमरान द्वारा पुनः उसी घटनास्थल पर जाकर चाकू चलने की घटना इस बात को प्रमाणित कर रही है कि थाना स्तर की पुलिस किस प्रकार से लापरवाही होकर इस आरोपी की तरफ ध्यान ही नहीं दे रही थी और आज जिसका डर था वही हु एक साली की हत्या करने , पत्नी को चाकू मारने के उपरांत पुनः आज इस स्पॉट पर जाकर इमरान ने अपनी पत्नी नाजिया को दनादन चाकू से फिर से वार किया और मौका एवारदात से फरार हो गया
क्या था मामला– ईद के वक्त हनुमान ताल थाना अंतर्गत टक्कर ग्राम वार्ड हड्डी गोदाम बुनियादी बकरी के सामने नाजिया नाम की महिला अपने मायके हड्डी गोदाम आई हुई थी जहां पिछले काफी दिनों से परिवारिक कलह जारी थी। नाजिया का पति इमरान नाजिया की मां के घर पहुंचा और अपनी पत्नी से लड़ाई करने लगा इसके बीच बचाव में नाजिया की बहन सामने आई जिसके बाद इमरान ने दनादन चाकुओं से पत्नी पर भी वार किया और अपनी साली को भी चाकू दे मारा जिसके बाद नाजिया की बहन की हालत गंभीर हो गई थी और जैसे ही उसको अस्पताल की तरफ लेकर भागे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चाकू चलने वालाक्ष इमरान उस समय भी मौके से फरार हो गया था 







