अध्यात्मजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आज का राशिफल व पंचांग: मेष राशि : आज दिन सामान्य है लेकिन आज आपको सावधानी बरतनी होगी

********
14 सितम्बर, 2024, शनिवार
===================

आज और कल का दिन खास
********
14 सितंबर 2024 : हिन्दी दिवस आज।
14 सितंबर 2024 : जलझूलनी एकादशी आज।
14 सितंबर 2024 : चारभुजानाथ जी का मेला आज।

15 सितंबर 2024 : ओणम (केरल) में कल।
15 सितंबर 2024 : वामन जयंती कल।
15 सितंबर 2024 : प्रदोष व्रत कल।

आज का राशिफल
*******
14 सितम्बर, 2024, शनिवार
===================
मेष राशि : आज दिन सामान्य है लेकिन आज आपको सावधानी बरतनी होगी। आज अपने ही लोग आप के विरोध में खड़े हो सकते हैं। आज गुस्सा करने से बचें। अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है लेकिन दिन में कुछ ऐसी घटनाएं आपके साथ घट सकती हैं जिनसे आप परेशान हो जाएंगे।

वृषभ राशि : आज अपने कार्य पूरे करने के लिए दूसरों का दिल दुखाना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों का सम्मान करना भी जरूरी है। जितना आप दूसरों को सम्मान देंगे आपको उतनी ही प्रतिष्ठा समाज में मिलने वाली है। आज धन लाभ के योग आपके भाग्य में दिखाई दे रहे हैं। आज धन खुद चलकर आपके पास आएगा लेकिन ध्यान रहे लालच उचित नहीं है।

मिथुन राशि : आज खुद से बातें करें जो कार्य आप कर रहे हैं उन पर चिंतन मनन भी करें। आज कुछ रचनात्मक करने का दिन है। आज दैनिक कार्यों के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है आत्मविश्वास से आप भरे रहेंगे।

कर्क राशि : आज अचानक यात्रा का योग आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए शुभ है। धन अर्जित करने के अवसर आज आपको मिल रहे हैं। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थकान भरा हो सकता है। आज आपका कोई करीबी मित्र आपके कार्यों में उलझनें पैदा कर सकता है। आज नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

सिंह राशि : आज दोपहर तक कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दोपहर बाद एक बार फिर से हालात सामान्य हो जाएंगे और ग्रहों की चाल बदलने से आर्थिक लाभ के योग आपके लिए बनेंगे। आज का दिन ईश्वर की आराधना करने का दिन है। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। मन को एकाग्र रखें, आज रिश्तेदारों से मदद आपको मिलने वाली है।

कन्या राशि : आज दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए आपको बड़ी मेहनत आज करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग आपकी राशि में आज बने हुए हैं। आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में आपको हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशि : आज आपको भागदौड़ की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा आराम करना चाहिए। आज खुद से बातें करने का दिन है। खुद की कार्य क्षमता को बढ़ाने का दिन है। अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव करने का दिन है। आज कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो भविष्य में आपकी तरक्की के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आज लेखन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि : आज आपको गुस्से से बचना जरूरी है। वाणी में मधुरता बनाए रखें, स्वभाव में सरलता भी आज आवश्यक है। आज जितना सम्मान आप दूसरों का करेंगे उतना ही प्यार और सम्मान आपको मिलने वाला है। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। विवेक और धैर्य जरूरी है। आज मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुन सकते हैं।

धनु राशि : आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कोई ऐसा काम आप कर सकते हैं जिससे भविष्य तक आपको इनकम मिले। आप दूसरों पर जल्दी ही विश्वास कर लेते हैं लेकिन आज ऐसा करने से आपको बचना होगा। यात्रा करते समय आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज रफ्तार से दूर रहें और सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें।

मकर राशि : दैनिक कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है। आज जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज जीवन साथी से मन की बातें कीजिए। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा। आज लोग आपकी बातों को सुनेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। दिन में कुछ घटनाएं आपके हित में रहेंगी और आपको लाभ देने वाली होंगी।

कुम्भ राशि : आज कोई पुराना मित्र परेशानी का कारण बन सकता है। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद है और इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी, आज खरीदारी करते समय आपको स्मार्ट बनने की आवश्यकता है। आज जो सामान आपके पास हैं उनसे ही काम चलाने की कोशिश करें।

मीन राशि : आज मीन राशि वालों को थोड़ा सा दिमाग इस्तेमाल करना होगा। थोड़े सी मेहनत और थोड़े से दिमाग से आज आप धन अर्जित कर सकते हैं। आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। आश्चर्य और विवेक से ही आपके सारे काम बनने वाले हैं।

आज का पंचांग
==========
14 सितम्बर 2024, शनिवार
***
तिथि   एकादशी   08:43 PM
नक्षत्र  उत्तराषाढ़ा  08:33 PM
करण     वणिज,  09:43 AM,
विष्टि   08:43 PM
पक्ष        शुक्ल
योग     शोभन     06:17 PM
वार        शनिवार
सूर्योदय             06:05 AM
सूर्यास्त              06:26 PM
चन्द्रमा      मकर
राहुकाल  09:10 – 10:43 AM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास अमांत      भाद्रपद
मास पूर्णिमांत   भाद्रपद
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:51 – 12:40 PM

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button