जबलपुरमध्य प्रदेश

तीन गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढे अस्सी हजार का गांजा जप्त

चालीस हजार नगद और मोबाइल भी हुए बरामद

जबलपुर यश भारत। मादक पदार्थ के गोरखधंधे में लिप्त तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच एवं भेड़ाघाट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो से ज्यादा गांजा जप्त किया है जिसकी कीमत 80 हजार रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी भेड़ाघाट कमलेश चौरिया ने बताया कि रविवार की रात में क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि कजरवारा निवासी रण विजय कुमार भगत, सौरभ यादव एवं कृष्णा कालोनी निवासी हैप्पी शेखर तीनों ब्राउन कलर के बैग में बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आये हैं तथा बेचने के लिये यूनियन बैंक के सामने भेड़ाघाट ओवर ब्रिज पुलिया के नीचे खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना भेड़ाघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर केे बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये के तीन युवक अपने कंधे में बैग टांगे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः रविविजय कुमार भगत 32 वर्ष निवासी कजरवारा कृष्णा कालोनी गोराबजार, सौरभ यादव 19 वर्ष निवासी कजरवारा नई बस्ती गोराबजार, हेप्पी शेखर 19 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी धोबीघाट गोराबजार बताये, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही रणविजय कुमार भगत अपने कब्जे में रखे ब्राउन कलर के बैग में पालीथीन के पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा 02 नग मोबाइल ओप्पो एवं एप्पल कम्पनी के तथा 40 हजार 50 रूपये नगद रखे मिला, सौरभ यादव बैग में पालीथीन के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक वीवो कम्पनी का मोबाइल रखे मिला, हेप्पी शेखर अपने कब्जे में रखे बैग के अंदर 2 पालीथीन के पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला,। तीनों आरोपियों से मिले गांजे की तौल करने पर 4 किलो 04 ग्राम गांजा कीमती लगभग 80 हजार रूपये का होना पाया गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 04 ग्राम गांजा 3 नग मोबाइल तथा नगदी 40 हजार 50 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button