जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी

 पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

मुंबई। मुंबई के ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रविवार को नवी मुंबई पुलिस के पास आए एक अज्ञात कॉल में धमकी दी गई ताज होटल को बम उड़ा दिया जाएगा।धमकी भरे कॉल की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। मुंबई पुलिस अब कॉल के स्रोत की जांच कर रही है और सभी संभावित सुरागों की छानबीन कर रही है।

रात को 12 बजे फोन कॉल पर मिली धमकी

पुलिस के अनुसार, नवी मुंबई पुलिस को रात करीब 12 बजे एक कॉल आई जिसमें दावा किया गया कि लग्जरी होटल को उड़ा दिया जाएगा। यह सूचना तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने परिसर का गहन निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर होटल की तलाशी ली गई, जबकि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

लाले किले को भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि यह घटना दिल्ली के लाल किले में इसी तरह की फर्जी बम धमकी के एक दिन बाद हुई है, जिसके कारण कुछ समय के लिए हाई-अलर्ट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मुंबई और दिल्ली पुलिस दोनों नियंत्रण कक्षों के समन्वय से इन धमकियों के स्रोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button