देश

फिर दी गई मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, अलर्ट मोड पर आईं सुरक्षा एजेंसियां

नई दिल्ली, एजेंसी। मुंबई पुलिस के पास आए एक धमकी भरे कॉल ने हड़कंप मचा दिया है। फोन करने वाले ने चेतावनी दी है कि मुंबई में कई जगह पर सीरियल ब्लास्ट होंगे। इतना कहने के बाद ही फोन करने वाले शख्स ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद फोन काट दिया। पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

कॉल करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार शाम को करीब 6 बजे एक धमकी भरा कॉल आया था और फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने चेतावनी दी थी कि मुंबई में कई स्थानों पर ब्लास्ट होंगे और यह कहते ही उसने फोन काट दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस इस कॉल के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। अभी तक कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

पिछले दिनों भी दी गई थी धमकी
बता दें कि पिछले दिनों भी मुंबई के स्टॉक एक्सचेंज को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सीरियल ब्लास्ट की धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button