SPMCHP231-2 Image
इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस का आयकर विभाग पर खाते फ्रीज करने का आरोप:कहा- ना बिजली का बिल भर पा रहे, ना कर्मचारियों को सैलरी दे पा रहे

कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है।

माकन ने कहा- हमें गुरुवार को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे हमारे चेक क्लियर नहीं कर रहे। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा क्राउड फंडिंग वाले अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा- अभी हमारे पास बिजली का बिल भरने के लिए और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। अकाउंट फ्रीज होने के कारण न केवल भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बल्कि पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है।

माकन के 20 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिलसिलेवार पढ़ें…
आप लोगों को आज सुबह-सुबह बहुत ही चिंताजनक और निराशाजनक खबर शेयर करने के लिए बुलाया है। आप लोगों को जानकर आश्चर्य होगा और सही मायने में दुख भी होगा। हिन्दुस्तान के अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया है। लोकतंत्र की तालाबंदी हो गई है।

हम लोगों को परसों (14 फरवरी) यह जानकारी मिली कि हम लोग जो चेक जारी कर रहे, बैंक उसे क्लियर नहीं कर रहे हैं। उसके ऊपर जब हम लोगों ने आगे छानबीन की तो हमें बताया गया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स पर तालाबंदी हो गई है।

हमारे लोकतंत्र पर तालाबंदी हो गई है। ये कांग्रेस पार्टी की अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुई है, डेमोक्रेसी फ्रीज हुई है। हैरानी की बात है कि जब लोकसभा चुनाव की घोषणा में मुश्किल से दो हफ्ते बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के अकाउंट फ्रीज करके यह सरकार क्या दिखाना चाहती है।

यह किस आधार पर फ्रीज किए गए हैं, यह और भी हास्यास्पद है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। ये पैसा किसी पूंजीपति का नहीं है। ये पैसा हमने ऑनलाइन क्राउड फंडिग करके जुटाए हैं।

क्राउड फंडिंग से करीब 25 करोड़ रुपए इकट्ठा हुए हैं। इनमें से भी बहुत से लोगों ने 100-100 रुपए से भी कम का चंदा दिया है। UPI से लोगों ने पैसे जमा कराए हैं। यूथ कांग्रेस का पैसा यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप से जुटाया गया पैसा है। हैरानी की बात है कि सरकार ने, इनकम टैक्स ने इन पैसों को फ्रीज किया है।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image