मोबाईल बेचने युवक को बुलाकर मारपीट कर लूट करनै वाले गिरफ्तार, नगद 2950 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त

जबलपुर यश भारत. थाना अधारताल मे 24 जनवरी को आयुष्मान मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी मिशन स्कूल के सामने जयप्रकाश नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17जनवरी को मोबाइल खरीदने हेतु ओ.एल.एक्स .पर सर्च कर मोबाइल पसंद आने पर मोबाइल खरीदने हेतु दिये हुये मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर उसे रिछाई बुलाया, तो वह अपने भाई आकर्ष मिश्रा के साथ मोटर सायकल से बिस्किट फैक्ट्री के पास रिछाई अधारताल पहुंचा जहॉ पर एक लड़का मुंह मे मफलर बांधे हुये मिला जिससे उसकी मोबाइल के संबंध मे बातचीत हुई उस लड़के ने कहा कि जिस मोबाइल को आप खरीदने आये हैं वह मोबाइल रोशन सर का है जिन्हौंने हमे यहां खड़ा किया है इसके बाद उस लड़के ने एक लड़के को रोशन सर को बुलाने के लिये भेजा इतने मे 2 अज्ञात लड़के आये अैार उसके साथ डंडे से मारपीट किये और उसके पेंट के वांये जेब में रखे नगद 10 हजार रूपये छीन लिये तो उसके भाई ने तुरंत मोटर सायकल मोड़ा और हम दोनों वहां से मोटर सायकल से भागकर महाराजपुर तिराहा पहुचे मारपीट से उसके सिर, नाक आंख के पास चोट आई है। रिपोर्ट पर 61/2025 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गठित टीम द्वारा पतासाजी कर चिन्हित करते हुये राहुल रजक उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया
दीपसिहं ठाकुर ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छोटी खैरी अंकित उर्फ अंकू यादव उम्र 20 वर्ष निवासी खैरी थाना अधारताल को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर तीनों ने घटना कारित करना स्वीकार किया आरोपियो की निशादेही पर छीने हुये रूपयो में से शेष बचे 2950 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।







