जबलपुरमध्य प्रदेश

मास्टर प्लान को लेकर लंबा होता इंतजार कब तक आएगा कहा नहीं जा सकता

जबलपुर यश भारत। एक तरफ शहर में शहर के सुनोयोजित विकास के लिए पिछले चार सालों से इंतजार किया जा रहा है। इस समय एक तरफ जहां शहर में नए मास्टर प्लान को लेकर हलचल तेज है तो दूसरी तरफ हाल ही में विधानसभा में एक विधायक के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए जवाब से स्पष्ट होता है कि अभी मास्टर प्लान के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। और जैसे की साल की शुरुआत में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि शायद इस साल शहर को नया मास्टर प्लान मिल जाएगा लेकिन ऐसा संभव होता नहीं दिख पा रहा है। विधानसभा में विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न में कहा गया था कि क्या जबलपुर भोपाल इंदौर और ग्वालियर के मास्टर प्लान तैयार कर लिए गए हैं इसके जवाब में मंत्री श्री विजय वर्गीय ने जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान में भोपाल जबलपुर और इंदौर नगरों की विकास योजनाओं की पुनर्विलोकन प्रक्रिया प्रचलन में है और इसकी समय सीमा बताना भी संभव नहीं है। जिससे यह साफ हो जाता है कि फिलहाल जबलपुर वासियो को अभी और इंतजार करना होगा और यह इंतजार कब खत्म होगा कहा नहीं जा सकता।

एक पखवाड़ा पहले शुरू हुई थी हलचल

शहर के नए मास्टर प्लान को लेकर करीब एक पखवाड़े पहले हलचल उसे समय तेज हुई थी जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के उपसंचालक के द्वारा शहर के प्रैक्टिसिंग इंजीनियर एशोसियेशन के सदस्यों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में बाकायदा मास्टर प्लान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी और सुझाव भी मांगे गए थे। इसके बाद से ही नए मास्टर प्लान को लेकर शहर के अलग-अलग संगठनों के साथ ही जबलपुर संघर्ष समिति और दूसरे संगठनों के द्वारा बाकायदा बैठकों का दौर जारी है और लोग अपने-अपने तरीके से प्रस्ताव और सुझाव भी रख रहे हैं। लेकिन राजधानी श्री सामने आई इस खबर के बाद शायद लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।

2021 में समाप्त हो चुकी है मास्टर प्लान की अवधि

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अब तक के इतिहास में केवल तीन बार मास्टर प्लान का प्रकाशन संभव हो सका है और अंतिम बार जो मास्टर प्लान प्रकाश में आया था उसकी अवधि भी 2021 में समाप्त हो चुकी है और तभी से नए मास्टर प्लान का इंतजार हो रहा है। मास्टर प्लान की अभाव में शहर का वैसा विकास संभव नहीं हो पा रहा जैसा कि होना चाहिए। जिस तेजी से शहर बढ़ रहा है ऐसे में मास्टर प्लान की निहायत आवश्यकता है लेकिन उसके अभाव में शहर के चारों तरफ बेतरतीब विकास ही नजर आ रहा है। अनप्लांड विकास अनेक समस्याओं को भी उत्पन्न कर रहा है और इसके कारण शहर वासियों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है।

05

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button