जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
बहनों के भरोसे सत्ता की कुर्सी
252 महिला प्रत्याशी चुनाव के मैदान में बीजेपी और कांग्रेस बहनों की शरण में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जबलपुर,यशभारत। बीजेपी और कांग्रेस सत्ता की कुर्सी बहनों के भरोसे पाने का प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश में 2 करोड़ 60 लाख महिला वोटर्स हैं जिनके भरोसे दोनों दल सत्ता में आना चाहते हैं। इस बार मध्य प्रदेश में कुल 252 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी चिंतित भी हैं कि कहीं उनके वोट न कट जाएं।
बीजेपी लाड़ली बहना और कांग्रेस नारी सम्मान योजना से लुभावने वादे कर रही है। केवल यही दोनों पार्टियां ही नहीं अन्य छोटे राजनैतिक दल भी इस बार महिला वोटर्स के जरिए ही सत्ता पाना चाह रहे हैं। जबकि उस अनुपात में टिकट देने में से पीछे रहे।

टिकट की स्थिति
मध्य प्रदेश में महिलाओं को टिकट देने में बीजेपी और कांग्रेस ने 2018 की तुलना में इस बार मामूली वृद्धि की है जोकि न के बराबर है। हालांकि जबलपुर विधान सभा में केवल कांग्रेस ने एक महिला प्रत्याशी को सिहोरा से टिकट दी है जबकि बीजेपी ने किसी महिला को जबलपुर विधानसभा में टिकट नहीं दी है। आम आदमी पार्टी की भी यही स्थिति है।आम आदमी पार्टी ने भी जबलपुर में किसी महिला को टिकट नहीं दी है।
अन्य पार्टी भी महिलाओं के भरोसे
केवल बीजेपी और कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियां भी महिलाओं के भरोसे हैं।उन्होंने भी महिला प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।वे महिला प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देंगी।