जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के पनागर में नदी में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, मछलियां नोच रहीं थी शव

जबलपुर के पनागर में नदी में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, मछलियां नोच रहीं थी शव

जबलपुर के पनागर स्थित मनियारी कला नदी में एक युवक की लाश उतराती हुई मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शव इतना सड़ी-गली अवस्था में था कि मछलियां उसे नोच रही थीं, जिसने भी यह भयावह दृश्य देखा, वह सिहर उठा। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में यह लाश लगभग 5 से 6 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह शव रांझी के झुरझुरू नदी में 5 से 6 दिन पहले बहे धर्मेंद्र कोल नामक युवक का हो सकता है। परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button