जबलपुर

घर में पथराव के बाद लगा दी आग

परशुराम बस्ती रांझी में बदमाशों का आतंक

 

 

पीड़ित परिवार ने रांझी पुलिस से की कार्रवाई की मांग

जबलपुर,यशभारत। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुराम बस्ती में बदमाशों ने युवक के घर में पथराव कर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद डरे सहमे संजय ठाकुर व उसके परिवार के सदस्यों ने रांझी पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट करते हुए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में परशुराम बस्ती निवासी संजय ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले अज्जू, मुंडा, राहुल, राजकुमार, सुरेश ने उसके घर में शराब पीने के बाद जमकर पथराव किया और घर के बाहर लगी बाड़ी में आग लगा दी। इस दौरान बदमाशों ने संजय की मां का भी हाथ मरोड़कर उसे धमकी दे डाली क्योंकि मां इन करतूतों का विरोध कर रही थी। घटना से घर की शीट टूट गई और एक दीवार भी गिरी है।

Related Articles

Back to top button