जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादी से पहले सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, बच्ची समेत परिवार के 2 अन्य लोगों की भी गई जान

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवार की खुशियां छीन ली। कुछ घंटे पहले हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब जानकारी मिली है कि मृतक दूल्हा था, जिसके परिवार के दो अन्य लोगों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई है। कुछ दिनों बाद वह शादी के बंधन में बंधने वाला था। 21 वर्षीय मृतक चंद्रशेखर पाल के पिता ने जनकारी देते हुए बताया कि वह तेलंगाना में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ काम किया करता था। आगामी 6 फरवरी को उसकी शादी होनी थी, जिसके चलते वह कार से फैमिली के साथ झांसी जा रहा था। इसी दौरान अमानगंज थाना क्षेत्र के इटौरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में दूल्हा चंद्रशेखर, 35 वर्षीय अनिल पाल और उसकी 12 साल की बेटी मानवी पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल की पत्नी सुनीता और 10 साल का बेटा छोटू गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे ने सिर्फ 3 लोगों की जान नहीं गई, बल्कि दो परिवारों की खुशियां छीन ली है। दूल्हा बनने जा रहे युवक के घर में अब मातम छा गया है। परिजन उसे सजाकर घोड़ी चढाने की तैयारियां कर रहे थे, वे अब अपने बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button