जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

3 घंटे में चमक उठी संस्कारधानी, दीपावली की रात सफाईकर्मियों ने सडकों को किया चकाचक,कलेक्टर कमिश्नर खुद डटे रहे मैदान पर

जबलपुर,यशभारत।

3 घंटे में चमक उठी संस्कारधानी, दीपावली की रात सफाईकर्मियों ने सडकों को किया चकाचक
कलेक्टर कमिश्नर खुद डटे रहे मैदान पर

जबलपुर,यशभारत। दीपों की जगमगाहट में सजी जबलपुर की दिवाली इस बार स्वच्छता के नए इतिहास की साक्षी बनी. जैसे ही शहर के घरों में दीपक जल रहे थे और लोग पूजा-अर्चना में व्यस्त थे, भोर के सन्नाटे में जबलपुर की सड़कों पर दो हजार से अधिक सफाई सैनिकों की आवाज़ और कदमों की आहट सुनाई दे रही थी.दीपावली के त्यौहार के बाद मंगलवार की सुबह शहर की सड़कें साफ-सुथरी दिखाई दीं। पहली बार ऐसा हुआ कि नगर निगम के दो हजार से अधिक सफाई सैनिकों ने रात 3 बजे से मोर्चा संभाला और सूरज निकलने के पहले सड़कों को चकाचक कर इतिहास बना दिया। दीपावली के तुरंत बाद शहर को साफ-सुथरा बनाने की महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मार्गदर्शन में चलाई गई इस मुहिम में सफाई सरंक्षकों के साथ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी पूरे समय मैदान में डटे रहे। दोनों अधिकारियों ने सिविक सेन्टर चौपाटी, भारत माता चौक, करमचंद चौक, सिविक सेन्टर, प्रेस कॉम्प्लेक्स, मालवीय चौक, तीन पत्ती चौक, बड़ा फुहारा, छोटा फुहारा, दमोह नाका, रानीताल, यादव कॉलोनी, विजय नगर, अधारताल, गढ़ा आदि क्षेत्रों में पहुँचकर स्वच्छता की इस मुहिम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य के प्रति समर्पण देखकर सफाई सैनिकों की तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर और निगमायुक्त ने स्वच्छता सैनिकों को मिठाई के पैकेट भी वितरित किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button