भोपालमध्य प्रदेश

वृद्धा के सिर पर हमला कर जेवरात लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

वृद्धा के सिर पर हमला कर जेवरात लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना निशातपुरा पुलिस ने एक वृद्ध महिला के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और जेवरात लूटने वाले शातिर आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लूट का विरोध करने पर 65 वर्षीय वृद्धा के सिर पर सीमेंट के ब्लॉक से वार किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया माल बरामद कर लिया है।
​पुलिस के मुताबिक, 21 अप्रैल को फरियादिया सीमा द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां शैल कुमारी मिश्रा घर में अकेली थीं, तभी एक अज्ञात बदमाश ने घुसकर उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने उन पर सीमेंट के ब्लॉक से हमला कर दिया और उन्हें लहूलुहान कर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी सोने के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गया था।
थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि ​पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान मांगीलाल उर्फ मंगल अहिरवार (35) निवासी सिंगारचोली के रूप में की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी मांगीलाल एक आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध कोहेफिजा थाने में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के 6 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button