इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बागेश्वर धाम सरकार के पंडाल में यश भारत का शंखनाद

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा में 'यश भारत' का जलवा, हजारों श्रद्धालुओं ने दिल से सराहा

बागेश्वर धाम सरकार के पंडाल में यश भारत का शंखनाद
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा में ‘यश भारत’ का जलवा, हजारों श्रद्धालुओं ने दिल से सराहा

सतीश सोनी
मुंबई, यश भारत। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा के दूसरे दिन कथा पंडाल में मुंबई से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘यश भारत’ का शंखनाद होता दिखा। हजारों श्रद्धालुओं के बीच यश भारत चर्चा का विषय रहा। पंडाल में आए भक्तों ने ‘यश भारत’ हाथोंहाथ ले लिया
और पहले पृष्ठ पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समाचार और चित्र देखकर उत्साहित हो गए। श्रद्धालु बड़ी जिज्ञासा और श्रद्धा के साथ ‘यश भारत’ पढ़ते नजर आए।
अंधेरी पूर्व स्थित शेर-ए-पंजाब पालिका मैदान में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा में दूसरे दिन 25 हजार से अधिक भक्त उमड़ पड़े जबकि मैदान की क्षमता लगभग 5 हजार लोगों की थी। इसके बावजूद मैदान के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशकत करनी पड़ी। कथा प्रारंभ होने के बाद भी अनेक श्रद्धालु बाहर ही सड़कों पर बैठकर रामधुन करने लगे। कई लोग मोबाइल फोन में बावा की तस्वीर और वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई दिए। इसी बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने हाथों में ‘यश भारत’ अखबार लिए पढ़ते नजर आए। कुछ स्थानों पर समूह बनाकर भी लोगों ने
या भारत
यश भारत
अखबार पड़ा। उनका कहना था कि देश-दुनिया और स्थानीय खबरों वाला ‘यश भारत’ उन्हें बेहद पसंद आया है। अवेखनीय है कि एक दिन पूर्व स्वयं पडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी ‘यश भारत’ को अपना आशीर्वाद दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button