देशमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कुकरू से पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, तीन बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

प्रदेश में 1.7 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य

भोपाल। मुख्यमंत्री ने रविवार को कुकरू से राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए तीन वर्षीय आरोही माहोरे, सोनाली और शारदा को पोलियो रोधी दवा की दो-दो बूंद पिलाई। इसके साथ ही प्रदेशभर में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस बार पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1.7 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रदेशभर में बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button