जबलपुरमध्य प्रदेश

अवैध शराब पर दबिश देकर लौट रही थी बोलेरो, तेज बहाव में बहने से चालक की हुई थी मौत

कटाव पुलिया हादसे का खुलासा

जबलपुर, यश भारत। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र की कटाव पुलिया पर बाढ़ के पानी में बोलेरो बहने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि बेलखेड़ा कलारी का मैनेजर अपने साथियों के साथ क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब पर कार्रवाई के लिए गया था। वापस लौटते समय कटाव पुलिया पर पानी का तेज बहाव होने के कारण चालक गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और देखते ही देखते बोलेरो पानी में समा गई।

बेलखेड़ा पुलिस के अनुसार, ग्राम बरमान स्थित कटाव पुलिया पर बोलेरो वाहन के बह जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से एक शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान चालक रवि पिल्ले, निवासी सदर, के रूप में हुई।

पुलिस को मौके पर मौजूद श्रीकांत दुबे ने बताया कि वह बेलखेड़ा कलारी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे रवि पिल्ले बोलेरो (एमपी-20-जेडजी-0435) से कलारी स्टाफ के सदस्य संदीप बंजारा, चंदन लोधी, मयंक और बंडू के साथ बरमान क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गए थे।

दोपहर करीब 12:30 बजे कार्रवाई के बाद लौटते समय कटाव पुलिया पर बाढ़ का तेज पानी होने से वाहन अनियंत्रित होकर बह गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे पश्चात चालक रवि पिल्ले का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button