जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तीर-कमल ने बुझा दी लालटेन, पंजा चित्त

बिहार में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को 191 सीटों पर बढ़त, महागठबंधन 48 सीट पर आगे

तीर-कमल ने बुझा दी लालटेन, पंजा चित्त

बिहार में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को 191 सीटों पर बढ़त, महागठबंधन 48 सीट पर आगे
243/243
Lead+ Won
पटना एजेंसी बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग खत्म के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। चुनाव परिणाम के रुझानों के अनुसार बिहार में एनडीए की सरकार की वापसी होती दिख रही है। चुनाव नतीजों की शुरुआती बढ़त से लग रहा है कि नीतीश कुमार फिर से सीएम बनने जा रहे हैं। फिलहाल शुरुआती रुझानों में एडीए ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। अभी शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए ने अभी 195 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। बिहार चुनाव में, मुकाबला मुख्य रूप से जनता दल यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच था। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) को भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है।
मतों की गिनती के साथ ही लोगों की नजर राघोपुर, महुआ, तारापुर, मोकामा, अलीगंज, सीवान से लेकर छपरा विधानसभा सीटों के परिणामों पर बनी हुई है। राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। वहीं, छपरा सीट से राजद के खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं। इस बार जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदर्शन
NDA 195
JDU 79
BJP 88
LJPR 21
HAM 04
RLM 03
शानदार रहा है। ऐसे में जदयू प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लगातार पांचवें कार्यकाल का मौका मिलना तय लग रहा है।
MGB 42
RID 32
INC 04
VIP 0
LEFT 06 0
IIP
OTH 06
243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। एनडीए 195 और महागठबंधन 42 सीटों पर आगे है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75 सीटों पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं। वहीं 84 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में राजद 33 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर आगे चल रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। वो NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं। निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।
RSS हेडक्वार्टर के पास जोरदार जश्न
राजद की नैया डुबोने में कांग्रेस की अहम भूमिका
बिहार में एनडीए और बीजेपी की प्रचंड बढ़त का जोरदार जश्न नागपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के पास बबकस चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर, ढोल बजाकर बीजेपी और एनडीए की प्रचंड जीत का जश्न मनाया. इस मौके पर नाचते गाते बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आने जाने वालों को मिठाइयां भी बांटी.
सीएम आवास के बाहर BSF तैनात- बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए की स्पष्ट जीत पर बीजेपी और जेडीयू के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. BSF जवान तैनात कर दिए गए हैं.
6 राउंड की काउंटिंग में तेज प्रताप को केवल 4 हजार वोट- महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव 14 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं 26 में से 6 राउंड की काउंटिंग पूरी हो नाई है और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव के लिए टेंशन खड़ी हो रही है, उन्हें अब तक केवल 4399 वोट मिले है. वहीं, लोजपा के उम्मीदवार संजय सिंह 19106 वोट पाकर आगे चल रहे हैं. इसके अलावा, तेजस्वी यादव के उम्मीदवार मुकेश कुमार रोशन दूसरे स्थान पर हैं, महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव 14 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त पर CM डॉ. मोहन यादव का बयान
भोपाल, यश भारत। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के जारी मतगणना रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एनडीए की स्पष्ट बढ़त यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन के पक्ष में एकजुट है। उन्होंने कहा कि रुझान अत्यंत उत्साहवर्धक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकासपरक राजनीति की जो धारा 2014 के बाद शुरू हुई, वह बिहार में भी निरंतर मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ‘राजद की नैया डुबोने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव अभियान को समय से पहले ही छोड़ दिया, जिसका सीधा असर गठबंधन की प्रमुख पार्टी राजद पर पड़ा। जनता ने भ्रम और अव्यवस्था की राजनीति को नकारते हुए एनडीए के स्थिर और विकासमुखी नेतृत्व पर भरोसा जताया है। डॉ. यादव ने बिहार में एनडीए की बढ़त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा एनडीए के अन्य सहयोगी नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और जनता के इस जनादेश को स्वीकार करते हुए एनडीए सरकार बिहार में विकास की नई इबारत लिखने के लिए पूर्णतः तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button