जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
रिटायर्ड पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, अधारताल के शोभापुर नाले के पास मिला शव

अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर ब्रिज के पास नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई । लोगो ने शव को देखा तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्डम के लिए रवाना किया । पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान मंगल प्रसाद गोटिया के रूप में हुई है । मंगल पुलिस विभाग में थे और पांच वर्ष पूर्व सेवानृवित हो चुके थे पुलिस पुछताछ में सामने आया है कि वह सुबह घर से मॉर्निक वॉक करने घर से निकले थे और सायद अटैक आने से उनकी मौत हो गई होगी । फिलहाल पुलिस पी एम रिर्पाेट आने का इंतजार कर रही है पुलिस का कहना है कि पी एम रिर्पाेट आने के कारण मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा







