छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

जबलपुर। जिले में होने वाली सडक दुर्घटनाएँ एवं मृत्यु दर में कमी लाये जाने पुलिस अधीक्षक यातायात वैजनाथ प्रजापति, संगीता डामोर के उपस्थिति में यातायात पुलिस द्वारा 2 मई को यातायात जागरूकता विषय पर रोड सेफटी समर कैंप का आयोजन भंवरताल गार्डन में किया गया। जिसमें एनसीसी के छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुये। यातायात पुलिस द्वारा सभी कैडिट्स को यातायात नियमों का विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं उन्हे समझाया गया कि एक वाहन बालक यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से कैसे बच सकता है। एनसीसी छात्र-छात्राओं को यातायात के सूचनात्मक, आदेशात्मक, सचेतात्मक चिन्हों को समझाया गया। साथ ही रोड पर खींची गई लाईनों के अर्थ बताया गया। वाहनों से संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेजों की जानकारी दी गई। ड्रायविंग लायसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी कैंप में निरीक्षक इन्द्रा ठाकुर, सूबेदार रोहित सूबेदार मनीष प्यासी, सूबेदार वीरेन्द्र आरख दी गई। यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे समर तिवारी, सूबेदार राहुल सिंह, सूबेदार रोशनी केशरवानी, सउनि संतोष सिंह परिहार एवं यातायात स्टॉफ का योगदान रहा।