नियम का उल्लंघन वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई
यातायात व्यवस्था को लेकर आरटीओ सख्त

जबलपुर यशभारत। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ रहे वाहन चालकों पर आरटीओ ने कड़ा कदम उठाते हुए दर्जन वाहन चालकों के कार्रवाई की गई एवं अनेक वाहनों को आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया गया। इस संबंध में आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि जबलपुर की टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। शहर एवं ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और कागजात अधूरे मिलने पर दर्जनों वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।
इस संबंध में आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, जबकि कुछ वाहनों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा कराया गया है।आरटीओ ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आरटीओ ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।





