कुबरेश्वर धाम में भगदड़, दो की जान गई, कई घायल -कावड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे श्रृद्धालू, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

कुबरेश्वर धाम में भगदड़, दो की जान गई, कई घायल
-कावड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे श्रृद्धालू, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
भोपाल, यशभारत।
सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। कल आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा मेंं शामिल होने पहुंचे श्रृद्धालूओं की भीड़ में भगदड़ मचने से दो की मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सावन मास के चलते पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में कावड़ यात्रा का आयोजन किया था। कल होने वाली कावड़ यात्रा कुबरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक जाना थी। इसी बीच आज सुबह कुबरेश्वर धाम में कावड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे सैकड़ों श्रृद्धालूओं की भीड़ में भगदड़ मच गई। सूत्र बताते हैं कि भंडारे, दर्शन और ठहरने की जगह कम पडऩे से हादसा होने की बात सामने आ रही है। इस भगदड़ में दो महिलाओं की मौत होने की सूचना है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।






