जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

छुट्टी मनाने घर आए फौजी की गोली मारकर हत्या, मरते से पहले बता गया हत्यारे का नाम

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

यूपी के बुलंदशहर में एक आर्मी के जवान की हत्या कर दी गई। फौजी की गोली मारकर हत्या की है। वहीं इलाज के दौरान मरने से पहले फौजी गौरव सिंह ने हत्यारोपी का नाम बताया था। परिवार ने एक नामजद के खिलाफ आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद में फौजी की हत्या की गई है। कहा जा रहा है कि गौरव सिंह को इलाज के लिए ले गए लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कॉलोनी का है। वहां के रहने वाले फौजी गौरव सिंह छुट्टियों पर घर गए हुए थे। इसी दौरान वो किसी काम से बाहर निकले तो बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। गौरव सिंह को गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल हालत में गौरव ने बाबूलाल का नाम लेकर बताया कि वही कातिल है। इलाज के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया।

परिवार में गौरव की मौत की जानकारी पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन का विवाद बताते हुए कहा है कि इसी कारण हत्या हुई है। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर में एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार हत्यारोपी की तलाश जारी है और जल्द उन्हें पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने बाबूलाल से जुड़ी जानकारी मृतक गौरव के परिवार और अन्य लोगों से जुटानी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu