जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सर्प मित्र दीपक महावर की सांप के काटने से मौत, बेटे को स्कूल से लेने की जल्दबाजी बनी काल


 

 

गुना, मध्य प्रदेश: जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में सर्प मित्र के नाम से विख्यात दीपक महावर (42) की सांप के काटने से दुखद मौत हो गई। दीपक, जो पिछले कई वर्षों से सांप पकड़ने का काम करते थे और जेपी कॉलेज में इसी जिम्मेदारी पर तैनात थे, सोमवार को अपने 13 वर्षीय बेटे को स्कूल से लेने की जल्दबाजी में काल के गाल में समा गए।

घटना सोमवार दोपहर की है, जब दीपक को बरबटपुरा गांव में सांप पकड़ने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने सफलतापूर्वक सांप को पकड़ लिया था, लेकिन तभी उन्हें स्कूल से फोन आया कि उनके बेटे की छुट्टी हो गई है। अपने बेटे को लेने की हड़बड़ी में दीपक ने पकड़े हुए सांप को अपने गले में लटका लिया और बाइक से स्कूल के लिए निकल पड़े।

स्कूल से बेटे को साथ लेकर घर लौटते समय रास्ते में यही सांप उनके हाथ में काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दीपक महावर के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वे न केवल एक सर्प मित्र के रूप में जाने जाते थे, बल्कि जेपी कॉलेज में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते थे। उनकी असमय मृत्यु ने उनके परिवार और जानने वालों को गहरा आघात पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button