जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

चीनी के दामों में बेतहाशा तेजी, 20 दिनों में 20-25 रुपए किलो बढ़े भाव

70 रुपए किलो तक पहुंची शक्कर, त्योहारों से पहले बिगड़ा आम आदमी का बजट

जबलपुर, यश भारत। शक्कर के दामों में लगातार तेजी से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। कारोबारियों के मुताबिक पिछले 20-22 दिनों में चीनी के दाम में करीब 20 से 25 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। जिस चीनी के लिए उपभोक्ता कुछ समय पहले 45-46 रुपए किलो खर्च कर रहे थे, वही अब करीब 70 रुपए किलो तक पहुंच गई है। अचानक आई इस तेजी ने ग्राहकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी हैरान कर दिया है।
शक्ति फूड, जबलपुर के रोहित ने बताया कि इतनी तेज बढ़ोतरी का अनुमान कारोबारियों को भी नहीं था। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु होने के कारण चीनी के बढ़ते दाम का सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। लोगों को अब पहले की तुलना में चीनी खरीदने के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि दूध, चाय और अन्य घरेलू जरूरतों के साथ-साथ बच्चों के लिए तैयार होने वाली कई चीजों में भी चीनी का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इसके दाम में इतनी बड़ी वृद्धि का असर सीधे घरेलू खर्च पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि रोजमर्रा की जरूरी वस्तु होने के कारण सरकार को चीनी के बढ़ते दामों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए।

त्योहारों से बढ़ेगी मांग

आने वाले त्योहारों को देखते हुए चीनी की मांग बढ़ने की संभावना है। रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों पर मिठाइयों की खपत बढ़ती है, जिसके लिए बड़ी मात्रा में चीनी की जरूरत होती है। ऐसे में यदि कीमतों में तेजी जारी रहती है तो मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की लागत पर भी इसका असर पड़ सकता है।
उत्पादन कम होने को बताया जा रहा वजह
कारोबारियों के अनुसार चीनी की कीमतों में तेजी के पीछे उत्पादन और उपलब्ध स्टॉक से जुड़े कारण प्रमुख माने जा रहे हैं। मिल संचालकों का कहना है कि नए उत्पादन में अभी समय है और मौजूदा स्टॉक भी सीमित है। इसके अलावा चीनी का इस्तेमाल एथेनॉल उत्पादन में किए जाने से उपलब्धता और उत्पादन पर भी असर पड़ा है। यही वजह है कि बाजार में मांग के मुकाबले आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button