देश

सिमी आतंकी हनीफ शेख 22 साल बाद दिल्ली पुलिस के शिकंजे में

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नई दिल्ली , एजेंसी। दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल की टीम ने 22 साल के बाद मोहम्मद हनीफ शेख को गिरफ्तार किया। वह प्रतिबंधित संगठन सिमी का सदस्य है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में हनीफ शेख के खिलाफ ्रक्क्र और देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। आइए जानते हैं कि कौन है सिमी का सदस्य हनीफ शेख। महाराष्ट्र के भुसावल का रहने वाला हनीफ शेख स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया का कुख्यात आतंकवादी है। वह सिमी की मैगजीन इस्लामिक मूवमेंट का संपादक भी था, जो उर्दू भाषा में थी। पुलिस के पास उसके खिलाफ सिर्फ एक ही सुराग इस्लामिक मूवमेंट मैगजीन पर छपा ‘हनीफ हुडाईÓ नाम था। इसके आधार पर ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
देशभर में बैठकों का कराता था आयोजन
हनीफ शेख देशविरोधी गतिविधियों और यूएपीए के मामलों में शामिल है। वह देशभर में सिमी संगठन की बैठकों का आयोजन कराता था और उसमें शामिल मुस्लिम नौजवानों को आतंकी की ट्रेनिंग देता था। ये बैठकें महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल और कर्नाटक में होती थीं। हनीफ शेख पिछले 25 साल में बड़ी संख्या में मुस्लिम नौजवानों को भटका भी चुका है।

पहचान और नाम बदलकर भुसावल में रह रहा था आतंकी
पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली कि हनीफ शेख उर्फ हनीफ हुंडई अपना नाम और पहचान बदलकर भुसावल में रह रहा था। उसने अपना नाम बदलकर मोहम्मद रख लिया था और एक उर्दू स्कूल में बच्चों को पढ़ाता था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए जाल बिछाया।
पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
एक संदिग्ध 22 फरवरी को भुसावल के मोहम्मदीन नगर की ओर जा रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसकी पहचान हनीफ शेख के रूप में की। इसके बाद टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। इस पर आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button