सात दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण, कार्ड का विमोचन

सात दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण, कार्ड का विमोचन
हिरदाराम नगर, यशभारत ।
श्रावण मास के पावन अवसर पर, हलालपुर स्थित खाती धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण साधु संत गौ रक्षा उत्थान समिति द्वारा एक भव्य सात दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर आज विधायक भगवानदास सबनानी ने कार्यक्रम के कार्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज वर्मा और पंडित रघुवीर प्रसाद चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मनोज वर्मा और रघुवीर प्रसाद चौबे ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्रावण मास के दौरान सप्त दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय धार्मिक यात्रा 3 अगस्त को समाप्त होगी। समापन दिवस पर सुबह 10 बजे से शिवलिंग निर्माण का कार्य शुरू होगा, जिसके बाद दोपहर 2 बजे से पूजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।







