जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

साधु की हत्या से सनसनी: आश्रम में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

खंडवा। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में फौजी बाबा नाम के साधु की हत्या कर दी गई है। बाबा का शव ओंकार पर्वत स्थित उनके आश्रम में मिला है। सूचना मिलते ही मांधाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है पुलिस ने एक युवती को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मांधाता थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।फिलहाल फौजी बाबा की हत्या किस कारण से की गई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। वहीं मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इधर हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button